Bihar SIR - How to Fill Enumeration Form Online, Download PDF

Bihar Voter Enumeration Form - यह फॉर्म चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार करने या हटाने के लिए उपयोग किया जाता है। अब यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो गई है, जिससे लोग घर बैठे अपना काम कर सकते हैं।

अगर आप नया वोटर बनना चाहते हैं या अपनी पुरानी जानकारी सुधारना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके बिहार वोटर एन्यूमरेशन फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं।

ऑनलाइन Bihar Voter Enumeration Form भरने की प्रक्रिया

नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें ताकि आप बिना किसी दिक्कत के फॉर्म भर सकें।

STEP 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाएं।

STEP 2: होमपेज पर “Service” सेक्शन में जाएं और “Fill Enumeration Form” विकल्प चुनें।

Bihar Enumeration Online Link
Bihar Enumeration Online Link

STEP 3: अब आपको अपना "Registered Mobile No./Email ID/EPIC No" के साथ captcha code दर्ज करना होगा।

Login
Login

STEP 4: इसके बाद आपको अपने जिले का चयन करना होगा।

SIR Form
SIR Form

STEP 5: इसके बाद अपनी जरूरत के अनुसार फॉर्म चुनें, जैसे - नया नाम जोड़ने के लिए Form 6, जानकारी सुधारने के लिए Form 8

STEP 6: अब मांगी गई सारी जानकारी सही-सही भरें जैसे नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी।

STEP 7: सभी जरूरी दस्तावेज़ जैसे पहचान पत्र और पते का प्रमाण अपलोड करें।

STEP 8: आखिर में Submit बटन पर क्लिक करें और अपने आवेदन की पुष्टि करें।

आवश्यक दस्तावेज़

फॉर्म भरने से पहले नीचे दिए गए दस्तावेज़ तैयार रखें ताकि प्रक्रिया आसान हो जाए।

  • आधार कार्ड या वोटर आईडी
  • निवास प्रमाण पत्र (जैसे बिजली बिल, राशन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जन्म तिथि का प्रमाण (10वीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र)

Download App